अन्य

नीट मामले में झारखंड के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से सीबीआई की पूछताछ जारी

jantaserishta.com
27 Jun 2024 2:38 PM IST
नीट मामले में झारखंड के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से सीबीआई की पूछताछ जारी
x
पटना: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई एक्शन मोड में आ गई है। संदिग्धों से सीबीआई की टीम पिछले 24 घंटे से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी संबध में सीबीआई के अधिकारी झारखंड के हजारीबाग पहुंचे।
यहां उन्होंने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल समेत स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के मैनेजर से पूछताछ की। सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह 10:30 बजे चरही स्थित सीसीएल के गेस्ट हाउस से प्रिंसिपल एहसान-उल-हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज को लेकर ओएसिस स्कूल पहुंची। जहां दोनों से नीट पेपर लीक मामले में लंबी पूछताछ की गई।
सीबीआई की टीम ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें से तीन लोगों को बुधवार की देर रात छोड़ दिया गया, जबकि 7 लोगों से पूछताछ जारी है। इन्वेस्टिगेशन में सीबीआई की टीम को क्या कुछ हासिल हुआ, अब तक इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
बता दें, नीट पेपर लीक मामले के तार बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात से जुड़े मिले हैं। बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल को संदिग्ध पाया है। ईओयू की टीम से मिली रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ओएसिस के प्रिंसिपल एहसान-उल-हक से पूछताछ कर रही है। उनका कहना है कि मैं एनटीए में सिटी कोऑर्डिनेटर हूं और मेरा काम सिर्फ बैंक से पेपर के बक्से को रिसीव करना होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story