अन्य
जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई : जीतू पटवारी
jantaserishta.com
2 May 2025 8:21 AM IST

x
भोपाल: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को जातीय जनगणना कराने का फैसले लिए जाने के बाद सियासी तकरार तेज हो गई है। इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि वह इस मुद्दे को लेकर हमेशा से मुखर रहे हैं। राहुल गांधी के दावे पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने जुबानी हमला बोलते हुए सवाल किया कि 60 साल जब उनकी पार्टी सरकार में रही तो क्या किया। इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार किया।
जीतू पटवारी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के समर्थन में राहुल गांधी के दो लाख वीडियो मिलेंगे और भाजपा नेताओं के भी दो लाख वीडियो मिलेंगे, जो जातीय जनगणना को रोकने की बात करते हैं। राहुल गांधी हमेशा इसके समर्थन में रहे हैं।
भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि नितिन गडकरी ने कहा था, 'जो करे जात-पात की बात, उसको मारो लात'। फिर नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो चार ही जातियां हैं, महिला, पुरुष, युवा और किसान। इसके बाद उन्होंने कहा कि जाति की बात करना पाप है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'बटोगे तो कटोगे'।
भाजपा के नेता अलग-अलग बातें करते हैं। लेकिन, हमने सामाजिक न्याय के लिए काम किया है और आगे भी करेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। जातीय जनगणना सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
बता दें कि मोदी कैबिनेट ने बुधवार को जाति जनगणना को मंजूरी दे दी। सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया। 1947 के बाद से जाति जनगणना नहीं हुई। जाति जनगणना की जगह कांग्रेस ने जाति सर्वे कराया, यूपीए सरकार में कई राज्यों ने राजनीतिक दृष्टि से जाति सर्वे किया है। वैष्णव ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





