अन्य
इंडोनेशिया में तुर्की के नागरिक को गोली मारने का मामला, मेक्सिको के चार लोगों को हुई जेल
jantaserishta.com
14 Sept 2024 8:55 AM IST

x
जकार्ता: इंडोनेशिया की एक अदालत ने बाली प्रांत के डेनपसार में एक तुर्की नागरिक को लूटने और गोली मारने के आरोप में मेक्सिको के चार नागरिकों को तीन साल और दस महीने की जेल की सजा सुनाई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी विजिटर वीजा धारक हैं। डेनपसार जिला न्यायालय के जज पुतु सुयोगा ने फैसला पढ़ते हुए कहा, "आरोपी हिंसा के साथ चोरी करने और आपराधिक संहिता का उल्लंघन करने के दोषी हैं। अदालत प्रत्येक आरोपी को तीन साल और दस महीने की कैद की सजा सुना रही है।"
फैसले के अनुसार, आरोपियों ने जनवरी 2024 में बाली के बाडुंग में एक विला में लूटपाट और गोलीबारी की थी। उन्होंने पीड़ित की हिसलॉन ब्लू डायल घड़ी और करीब 6,000 डॉलर से भरा एक काला बैग चुराया और फिर उसके पेट में गोली मार दी।
झगड़े के दौरान, पीड़ित को गोली लगी, लेकिन वह बच गया। जज सुयोगा ने कहा, "आरोपियों के अपराध ने बाली की छवि को खराब किया है और पीड़ित को आघात पहुंचाया है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





