अन्य

केरल के प्रोफेसर के हाथ काटने का मामला : एनआईए ने पीएफआई के सदस्य के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

jantaserishta.com
18 Feb 2025 8:25 AM IST
केरल के प्रोफेसर के हाथ काटने का मामला : एनआईए ने पीएफआई के सदस्य के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को केरल के प्रोफेसर के हाथ काटने के मामले में मुख्य आरोपी को शरण देने वाले के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य शफीर सी के खिलाफ आईपीसी और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।
एनआईए की जांच से पता चला है कि शफीर ने प्रोफेसर टीजे जोसेफ पर हमला करने वाले मुख्य हमलावर सवद को जानबूझकर शरण दी थी। साथ ही उसे झूठी पहचान के तहत नौकरी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने में भी अहम योगदान दिया था। सवद के खिलाफ साल 2011 में ही आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
दरअसल, यह मामला 2010 का है, जो इडुक्की जिले के थोडुपुझा में स्थित न्यूमैन कॉलेज के मलयालम विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर टीजे जोसेफ की हत्या के प्रयास से संबंधित है। प्रोफेसर पर एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में पीएफआई कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हमला किया था, क्योंकि उन्होंने बीकॉम की परीक्षा के लिए तैयार किए गए मलयालम प्रश्नपत्र में पैगंबर मोहम्मद का कथित तौर पर मजाक उड़ाया था।
हमलावरों ने जोसेफ का हाथ काट दिया और घटनास्थल से भागने से पहले लोगों में दहशत फैलाने के लिए बम भी फेंका था। इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को दोषी ठहराया गया है, जिनकी पहचान पीएफआई के नेता या कार्यकर्ता/कैडर के रूप में की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story