अन्य
कार्लोस अल्काराज का क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल से मुकाबला
jantaserishta.com
8 July 2024 11:32 AM IST

x
लंदन: गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप में पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका मुकाबला अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा। कार्लोस अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत दर्ज की। यह नौवीं बार है जब अल्काराज किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
21 वर्षीय अल्काराज ने शुरुआती दो सेट 6-3, 6-4 से जीते, लेकिन तीसरे सेट में वो संघर्ष करते नजर आए, उगो हम्बर्ट ने शानदार कमबैक करते हुए तीसरा सेट 6-1 से जीता। जानकारी के अनुसार, चौथे सेट में अल्काराज और 26 वर्षीय हम्बर्ट दोनों ने उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन स्पेन के तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने शानदार कमबैक करते हुए 7-5 से जीत हासिल की।
अल्काराज़ ने मुकाबले के बाद कहा, "मुझे लगा कि वह हर पॉइंट पर मेरे सर्व और मेरे शॉट्स को बहुत अच्छी तरह से पढ़ रहा था। उस समय यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन टेनिस ऐसा ही है। चौथे सेट में, कुछ सर्व ऐसे थे जो मैंने बहुत अच्छे से किए और मैंने उस गेम को बचा लिया। एक तरह से मैंने अपने टेनिस के स्तर को बेहतर किया, अपनी तीव्रता बढ़ाई और अंत में जीत हासिल की।"
अल्काराज का सामना अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा जिन्होंने पुरुष सिंगल्स वर्ग के एक अन्य मुकाबले में स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता ऑगुट को हराया। पॉल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





