अन्य

'चानके-शांगहाई' शिपिंग मार्ग पर कार्गो वॉल्यूम 20 हजार टन के पार

jantaserishta.com
3 March 2025 8:20 AM IST
चानके-शांगहाई शिपिंग मार्ग पर कार्गो वॉल्यूम 20 हजार टन के पार
x
बीजिंग: चीन और पेरू की संयुक्त बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजना के तहत शुरू किए गए "चानके-शांगहाई" शिपिंग मार्ग ने दो महीने से अधिक समय में 27 सफल यात्राएं पूरी की हैं। इस दौरान शांगहाई कस्टम्स ने 22 हजार टन आयात-निर्यात माल की निगरानी की, जिसका कुल मूल्य 61 करोड़ युआन रहा।
यह दो-तरफा प्रत्यक्ष शिपिंग मार्ग 18 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ था। इसके संचालन से पहले, पेरू से चीन तक समुद्री शिपमेंट में 30 से 40 दिन लगते थे। इस नए मार्ग ने यात्रा का समय घटाकर लगभग 23 दिन कर दिया, जिससे रसद लागत में 20 प्रतिशत से अधिक की बचत हो रही है।
चीन पिछले 10 वर्षों से पेरू का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और सबसे बड़ा निर्यात बाजार रहा है। इस नए शिपिंग मार्ग से पेरू और उसके पड़ोसी देशों के उत्पाद, जैसे कि ब्लूबेरी, एवोकाडो और अन्य कृषि उत्पाद, अब अधिक सुगमता और दक्षता के साथ चीन पहुंच रहे हैं। वहीं, मेड इन चाइना उत्पाद भी इस मार्ग के जरिए पेरू में तेजी से पहुंच रहे हैं।
वर्तमान में, चानके और शांगहाई बंदरगाह के बीच हर सप्ताह दो नियमित कार्गो जहाज चलते हैं। इसके अलावा, यह मार्ग निंगपो, छिंगताओ, ताल्येन और श्यामन जैसे प्रमुख चीनी बंदरगाहों से भी जुड़ गया है, जिससे चीन-पेरू व्यापार को और मजबूती मिल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story