अन्य

मध्य प्रदेश में कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

jantaserishta.com
10 July 2024 11:43 AM IST
मध्य प्रदेश में कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे लोगों से भारी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और सात घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, पिपरिया के कुछ लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वाहन में 11 लोग सवार थे। बरेली- पिपरिया मार्ग पर राइस मिल के करीब वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराया।
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नर्मदापुरम के एक अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story