अन्य
आरजी कर प्रकरण को लेकर दिल्ली एम्स के बाहर डॉक्टरों का कैंडल मार्च
jantaserishta.com
5 Sept 2024 8:13 AM IST

x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या से आक्रोशित डॉक्टरों ने बुधवार को दिल्ली एम्स के बाहर कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च में अस्पताल के सीनियर फैकल्टी डॉक्टर भी शामिल हुए। तमाम डॉक्टरों की एक ही मांग है कि जल्द से जल्द महिला डॉक्टर को न्याय मिले और केंद्र सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विधेयक लाए।
आईएएनएस से बात करते हुए डॉ. अमरिंदर सिंह ने बताया कि बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला गया है। जो लोग इस घटना के बाद सोए हुए हैं, उनको जगाने के लिए यह प्रदर्शन है कि अब भी हम पीछे नहीं हटे हैं। जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला है।
एक अन्य डॉक्टर इंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि कोलकाता के आर.जी. कर में हमारी महिला साथी का रेप करके हत्या की गई थी। इस मामले में इंसाफ को लेकर हमने कैंडिल मार्च निकाला है। जब तक दोषियों को गिरफ्तार करके सजा नहीं दी जाती है, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन देखे गए थे। कई दिन तक डॉक्टरों ने हड़ताल किया था, जिसके कारण मरीजों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली एम्स में भी हड़ताल का असर दिखा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





