अन्य

Lok Sabha Elections: बिहार में मतगणना से पहले भगवान की शरण में पहुंचे प्रत्याशी

jantaserishta.com
3 Jun 2024 5:02 PM IST
Lok Sabha Elections: बिहार में मतगणना से पहले भगवान की शरण में पहुंचे प्रत्याशी
x

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना पर है। मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई है। सभी प्रत्याशी मतगणना को लेकर अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।

ऐसे में मतगणना के परिणाम आने से पहले लोजपा (रामविलास) के सभी पांच प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे और अपने आराध्य का आशीर्वाद लिया।
जमुई से एनडीए के उम्मीदवार अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ पटना के खगौल स्थित मंदिर पहुंचे और भगवान महादेव का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर सभी प्रत्याशियों ने मां दुर्गा की आराधना की और आशीर्वाद मांगा।
लोजपा (रामविलास) के खगड़िया से प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कहा कि आराध्य का पूजा-पाठ दिनचर्या है। लेकिन, सामूहिक रूप से भगवान के दरबार में पहुंचना अलग एहसास है। हम सभी भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं।
समस्तीपुर से प्रत्याशी और इस चुनाव से राजनीति में कदम रख रही शांभवी चौधरी ने कहा कि मतगणना को लेकर अभी क्षेत्र में निकलूंगी। हम सभी लोगों ने काफी मेहनत की है और अब भगवान से आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। भगवान जो भी करेंगे, अच्छा ही करेंगे। हम सभी लोगों के वश में परिश्रम है। परिणाम देने का काम परमात्मा के हाथ में है।
जमुई से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण भारती ने कहा कि जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हम सभी ईश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। भगवान भी जरूर आशीर्वाद देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story