अन्य
कनाडा की घटना निंदनीय, सिख नहीं करता किसी भी दूसरे धर्म स्थल पर हमला : आरपी सिंह
jantaserishta.com
6 Nov 2024 8:12 AM IST

x
नई दिल्ली: कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में एक भारतीय वाणिज्यिक कैंप पर हुए हमले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में इस घटना की निंदा की।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "यह सचमुच निंदनीय हैं कि कोई भी सिख किसी भी दूसरे धर्म स्थल पर हमला नहीं कर सकता। यह वह लोग हैं जो आतंकी संगठनों से प्रेरित हैं और उनसे फंड मिल रहा है। ये शरारती तत्व हैं, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। आज पूरी दुनिया में कनाडा की किरकिरी हो रही है। वहां जो घटना घटी है, वह निंदनीय है।"
हरियाणा के मंत्री अनिल विज द्वारा प्रशासन पर उनको नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने के दावे पर आरपी सिंह ने कहा, "इलेक्शन कमीशन को इसकी जांच करनी चाहिए और प्रशासन को जांच में सहयोग देना चाहिए, जिन लोगों ने शरारत की है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।"
हिमंत बिस्वा सरमा के घुसपैठिये वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा, "पांच साल तक घुसपैठिये यहां आकर अवैध ढंग से शादियां करते रहे। घुसपैठियों ने आदिवासी बेटियों के साथ शादी की और बाद में उनकी जमीनें हड़प ली। हेमंत सोरेन उनके पक्ष में खड़े थे, इसलिए झारखंड की जनता को चिंता करनी चाहिए और सोचना चाहिए कि वह ऐसे लोगों के साथ हैं, जो घुसपैठियों के साथ खड़े थे या फिर ऐसे लोगों के साथ हैं, जो उनकी चिंता करते हैं।"
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हेमंत सोरेन घुसपैठियों के प्रवक्ता बन गए हैं। इसलिए वह यूसीसी का विरोध कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





