अन्य
वायनाड लोकसभा सीट, 12 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए थमा प्रचार
jantaserishta.com
12 Nov 2024 8:06 AM IST

x
नई दिल्ली: देश के 12 राज्यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए प्रचार सोमवार शाम थम गया। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं, जिस पर 13 नवंबर को मतदान होना है। इसके अलावा 12 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे।
चुनाव आयोग ने देश के 15 राज्यों में बीते महीने 15 अक्टूबर को उपचुनाव का ऐलान किया था। विधानसभा उपचुनावों में उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को तथा शेष 47 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना था। बाद में चुनाव ने कुछ राज्यों में तारीखों में बदलाव किए। उत्तर प्रदेश की सभी नौ और पंजाब की सभी चार सीटों पर उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर कर दी गई। केरल की दो सीटों में से पलक्कड़ में भी मतदान अब 13 की बजाय 20 नवंबर को होगा। हालांकि, बाकी सीटों पर चुनाव की तारीखों को बरकरार रखा।
देश के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां 13 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसमें असम की पांच विधानसभा सीट, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, गुजरात की एक, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो, मेघालय की एक, राजस्थान की सात, सिक्किम की दो, बंगाल की छह और केरल की एक सीट शामिल है।
इसके अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी 13 नवंबर को मतदान होगा। यहां से कांग्रेस के टिकट पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





