अन्य

एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव मिटाने के लिए झारखंड में अभियान लॉन्च

jantaserishta.com
13 Aug 2024 8:54 AM IST
एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव मिटाने के लिए झारखंड में अभियान लॉन्च
x
रांची: झारखंड सरकार ने एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव को रोकने और एचआईवी एवं सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 'विश्व युवा दिवस' पर सोमवार को विशेष अभियान लॉन्च किया है।
झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत की गई।
बताया गया कि एक सितंबर से लेकर दो महीने तक राज्य के विभिन्न इलाकों में युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने इस मौके पर कहा कि यह ऐसा विषय है, जिसे लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाना बेहद जरूरी है।
झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक पवन कुमार ने कहा कि यह अभियान जिला, प्रखंड और ग्राम स्तर पर चलाया जाएगा। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने या गले लगाने से संक्रमण नहीं होता है और ना संक्रमित व्यक्ति के कपड़े पहनने या इसके साथ खाना खाने से होता है। इसलिए, एचआईवी मरीज के साथ हो रहे भेदभाव को हमें रोकना है और लोगों को जागरूक करना है।
इस मौके पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. बदल चंद भकत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story