अन्य
एलओसी के किनारे बसे युवाओं को सेना में शामिल करने के लिए मेंढर में अभियान
jantaserishta.com
5 Dec 2024 8:13 AM IST

x
मेंढर: भारतीय सेना ने पुंछ के मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास रहने वाले युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने, उन्हें प्रोत्साहित करने और सेना से जुड़े अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष लेक्चर का आयोजन किया। इस लेक्चर में स्थानीय युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना है, इस बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों ने युवाओं को बताया कि सेना में शामिल होना न केवल गर्व की बात है, बल्कि देश की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर भी है। उन्हें सेना में भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं, शारीरिक मानदंड और चयन प्रक्रिया के हर चरण के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और सेना में भर्ती से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। स्थानीय युवाओं ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताया। उनका कहना था कि सेना में जाने का सपना साकार करने में यह जानकारी मददगार साबित होगी।
स्थानीय निवासी समीरा रफीक ने बताया, "हमें यह बताया गया कि हम भारतीय सेना कैसे ज्वाइन कर सकते हैं। पहले हमें भारतीय सेना में भर्ती के बारे में इतनी विस्तृत जानकारी नहीं थी। इस कार्यक्रम में हमें फॉर्म भरने से लेकर लंबाई, माप सब की जानकारी दी गई।"
एक अन्य स्थानीय युवक जुलकर नैन ने बताया, "बुधवार को भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर बनने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें अग्निवीर भर्ती के तहत हमें अग्निवीर कैसे बनना है, इसके बारे में बताया गया। मेरा भी ख्वाब है कि मैं भारतीय सेना ज्वाइन करूं। हमें इसके बारे में विस्तार से बताया गया। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए शारीरिक माप क्या होनी चाहिए, पढ़ाई में क्या पढ़ना चाहिए, किन-किन विषयों का हमें ध्यान रखना चाहिए, इन सब के बारे में बताया गया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





