अन्य

देश के 120 करोड़ हिन्दुओं को हिंसक कहना बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक: डाॅ. राजीव बिन्दल

jantaserishta.com
2 July 2024 4:20 PM IST
देश के 120 करोड़ हिन्दुओं को हिंसक कहना बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक: डाॅ. राजीव बिन्दल
x
शिमला: हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है। बिंदल ने कहा है कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र के मंदिर में देश के 120 करोड़ हिन्दुओं को हिंसक कहना, आतंकवादी घोषित करना, बेहद निंदनीय है, शर्मनाक है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिन्दू केवल सहिष्णु नहीं है, अति सहिष्णु है, वो हिन्दू जो प्राणी मात्र की पूजा करता है, वो हिन्दू जो प्रकृति और प्रकृति के हर जीव की पूजा करता है, वो हिन्दू जो सूर्य की पूजा करता है, वो हिन्दू जो नर में नारायण को देखता है, वो हिन्दू जो सारे विश्व के कल्याण की बात करता है, जो सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की बात करता है, उसे आतंकी कहना कांग्रेस पार्टी की नीति व नियत दिखाता है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे देशभर में अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति चली और हिमाचल के मुख्यमंत्री ने तो सार्वजनिक रूप से कहा था कि मैं 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराकर मुख्यमंत्री बना हूं और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तो नालागढ़ में हिन्दुओं को गाली दे डाली। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस भी देश की कांग्रेस से अलग नहीं है।
डाॅ बिन्दल ने कहा कि संसद के अंदर हिन्दुओं के प्रति अपमानजनक शब्द कहना, झूठ के साथ जोड़ना, इस प्रकार के व्यवहार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। पूरा हिन्दू समाज इसकी कड़ी निंदा करता है और राहुल गांधी, सुखविन्दर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को इसके लिए पूरे हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story