अन्य

फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी ने परिसर में कक्षाओं का संचालन बंद किया

jantaserishta.com
14 Jun 2024 9:03 AM IST
फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी ने परिसर में कक्षाओं का संचालन बंद किया
x
लॉस एंजिल्स: अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स ने गाजा में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष को लेकर रात भर हुए प्रदर्शनों के बाद अगली सूचना तक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में संचालित होने वाली सभी कक्षाओं को ऑनलाइन करने की घोषणा की है।
लॉस एंजिल्स स्कूल ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर जारी अलर्ट में कहा, "कृपया मुख्य परिसर में न आएं।" फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने बुधवार दोपहर विश्वविद्यालय के छात्र सेवा भवन पर कब्जा कर लिया, जिसमें यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट का कार्यालय भी है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों से जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहने का आग्रह किया था। इसके बाद कुछ स्कूल प्रशासक कथित तौर पर इमारत के अंदर फंस गए थे। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदर्शनकारियों को रात में इमारत के बाहर अपने बैरिकेड्स को मजबूत करते हुए दिखाया गया। वे यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट बेरेनेसिया जॉनसन इनेस के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे थे।
समूह गुरुवार सुबह तक इमारत से तितर-बितर हो गया था, लेकिन इमारत को उसने अंदर और बाहर से काफी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय केएबीसी टेलीविजन चैनल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने ग्राउंड फ्लोर पर कई खिड़कियों पर फिलिस्तीन समर्थक चित्र बना दिये हैं। अंदर से वीडियो में टूटी हुई खिड़कियां, और कई चित्र तथा मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था। विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा सोमवार को 25 फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद यह घटना सामने आई है।
छात्रों ने 1 मई को विश्वविद्यालय में "गाजा सॉलिडेरिटी एनकैंपमेंट" स्थापित किया, जिसमें विश्वविद्यालय और उसके भागीदारों से इजरायल के साथ संबंध तोड़ने का आह्वान किया गया। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, इसके 23 परिसरों में लगभग 4.58 लाख छात्र, और 53 हजार फैकल्टी तथा कर्मचारी हैं। यह अमेरिका में सबसे बड़ा सार्वजनिक विश्वविद्यालय है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story