अन्य

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 'पीएम मुद्रा योजना' की मदद से व्यवसायी बने लाभार्थी

jantaserishta.com
18 April 2025 8:29 AM IST
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पीएम मुद्रा योजना की मदद से व्यवसायी बने लाभार्थी
x
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के लाभार्थियों ने अपना व्यवसाय शुरू किया है। मोदी सरकार की यह लाभकारी योजना पैसे की तंगी के चलते व्यवसाय खड़ा करने में आ रही बाधाओं को दूर कर रही है और लोगों को हौसला दे रही है कि वे भी दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। योजना का लाभ लेकर छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं।
योजना के लाभार्थियों ने अपनी प्रेरक कहानियां समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
योगेश स्टूडियो के संचालक योगेश रजक ने बताया कि उन्होंने मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपए का लोन लिया और जिले में योगेश स्टूडियो की स्थापना की। इस स्टूडियो में वीडियो और ऑडियो एडिटिंग की जा रही है। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ दूसरे लोगों को भी लेना चाहिए।
ओम मिनी मार्ट के संचालक रोहित धाकड़ ने बताया कि उन्होंने पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेकर मिनी मार्ट खोला है। यह योजना लाभकारी है। इसका लाभ लेकर युवा वर्ग भविष्य में नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बनेंगे।
दूध व्यापारी रामपाल ने बताया कि उन्होंने पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेकर दूध का कारोबार शुरू किया। इस व्यवसाय से महीने के 90 हजार रुपए की आमदनी कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।
एक अन्य लाभार्थी रोहित ने बताया कि पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेकर उन्होंने पान की दुकान खोली। अपना काम शुरू कर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की लाभकारी योजना से वह अपने पैरों पर खड़े हुए हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने शिवपुरी जिले के लोगों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है और उनके व्यवसायिक सफर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि युवा उद्यमियों में आत्मविश्वास भी जागृत हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story