
x
जमशेदपुर :जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला में शुक्रवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने विजय साहू नामक शख्स की उसके घर के दरवाजे के पास गोली मारकर हत्या कर दी।
विजय साहू शराब के कारोबार से जुड़ा था। हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों में से एक की पहचान हो गई है। उसका नाम टिंकू गोप बताया जा रहा है। विजय साहू शाम को स्कूटी से घर लौटा था। उसने दरवाजा खोलने के लिए दस्तक दिया ही था, इसी बीच स्कूटी पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद वे आराम से फरार हो गए। विजय साहू को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विजय साहू नामोटोला में किराए के मकान में रहता था। उसके आवास के पास एक शराब की दुकान है, जहां लोगों के जमावड़े को लेकर दो-तीन दिन पहले उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। उस समय भी उस पर फायरिंग की गई, लेकिन किसी ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। घटनास्थल से गोलियों के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। विजय साहू की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुलिस के समक्ष हंगामा किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





