
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एक व्यापारी ने रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण एक व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि रविवार को गोमतीनगर विस्तार थाना को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने खुद को गोली मार ली। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना गोमतीनगर की पुलिस और सभी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का नाम सतीश सोहनी है, जो मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे, जो फिलहाल अंसल, सुशांतपुर सिटी में रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि मृतक का पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने अपनी दूसरी पत्नी के घर पर जाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस द्वारा युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





