
x
कन्नौज: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बस पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में 42 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह एक निजी डबल डेकर बस थी, जो जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। अल सुबह चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। घायलों में 30 को इलाज के लिए सौरिख सरकारी अस्पताल और 12 को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बाहर निकाला।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा छिबरामऊ तहसील के सौरिख थाना क्षेत्र में हुआ। घायल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





