अन्य

नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 49 घायल

jantaserishta.com
16 July 2024 10:16 AM IST
नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 49 घायल
x
मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर नवी मुंबई के इलाके में बीती रात एक एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गये। घायलों में सात-आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना सोमवार-मंगलवार आधी रात के बाद करीब एक बजे की है। बस में सवार सभी लोग डोंबिवली, नीलजे लोढ़ा के रहने वाले थे। वे भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई। बस में 54 लोग सवार थे।
नवी मुंबई जोन-2 के उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि 45 घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। सात-आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य घायल खतरे से बाहर हैं।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सीधे सड़क से नीचे जा गिरी। रात में ही बचाव कार्य किया गया और क्रेन की मदद से बस को भी मौके से हटाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story