अन्य

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस ने डंपर में मारी टक्कर, चार की मौत

jantaserishta.com
10 Jun 2024 3:12 PM IST
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस ने डंपर में मारी टक्कर, चार की मौत
x
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। अयोध्या से रामलला के दर्शन कर बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस एक डंपर से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे में घायल लोगों में से कुछ को इलाज के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल और कुछ को मऊ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराचवर के पास चैनल न.319 के पास यह हादसा हुआ। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि बस चालक ने पीछे से डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में घायल सभी लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बस में बैठे लोगों की मानें तो बस चालक को झपकी आ गई थी और उसने सड़क किनारे खड़े डंपर में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी लोग बिहार के भोजपुर जनपद के रहने वाले हैं, जो रामलला के दर्शन कर अयोध्या से वापस लौट रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story