अन्य
मुरैना में गोवंश हत्या के आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
jantaserishta.com
26 Jun 2024 4:05 PM IST

x
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गोवंश की हत्या के दो आरोपियों के घरों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया गया। इस मामले में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पिछले दिनों मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में एक घर में गोकशी किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस को एक घर में गोवंश का मांस मिला था।
इसे लेकर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, वहीं तीन अब भी फरार हैं। दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले के दो मुख्य आरोपी जफर खान और असगर खान के मकान के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया। अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया गया है।
थाना प्रभारी ओपी रावत के अनुसार दोनों आरोपियों को अवैध निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था। मगर, उन्होंने उसे नहीं हटाया तो यह कार्रवाई की गई। बता दें कि गोकशी का एक व्यक्ति ने विरोध किया था तो उस पर आरोपियों ने हमला भी किया था। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने चक्का जाम भी किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





