अन्य

गोवा में अवैध नाइट क्लब पर चला बुलडोजर, पर्यटकों से ठगी का था आरोप

jantaserishta.com
12 Aug 2024 8:36 AM IST
गोवा में अवैध नाइट क्लब पर चला बुलडोजर, पर्यटकों से ठगी का था आरोप
x
गोवा: गोवा में पर्यटकों से ठगी करने वाले डांस बार क्लब के खिलाफ सावंत सरकार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में रविवार को एक नाइट क्लब को जमींदोज किया गया है।
गोवा के कलंगुट बीच पर स्थित 'टाओ नाइट क्लब' पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। यह क्लब पर्यटकों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोप में विवादित था। गोवा सरकार ने इस क्लब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त कर दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम प्रमोद सावंत के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से टूरिस्टों का शोषण करने वाले तत्वों में खलबली मच गई है। पुलिस ने बताया कि इस क्लब का निर्माण नियमों के विरुद्ध था।
जानकारी के अनुसार, गोवा आने वाले टूरिस्ट को जाल में फंसाकर इस क्लब पर मोटा पैसा उगाही करने का आरोप है। शोषण के शिकार कई पर्यटकों ने इस संबंध में शिकायत की थी। गोवा सरकार ने पिछले साल भी कई डांस बार क्लबों पर ताला लगाया था, जो पर्यटकों को ठगी का शिकार बना रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story