अन्य

बजट मध्मम वर्ग के लिए लाभकारी, देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कर-मुक्त : जितेंद्र सिंह

jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:27 AM IST
बजट मध्मम वर्ग के लिए लाभकारी, देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कर-मुक्त : जितेंद्र सिंह
x
अहमदाबाद: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि संसद में पिछले दिनों पेश आम बजट से लोगों को काफी लाभ होगा। साथ ही, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
अहमदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय के लोगों को हमारी सरकार ने कर राहत प्रदान करने का फैसला किया है। देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कर-मुक्त हो गया है। अब उन्हें करों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं रही। वहीं, 12 लाख रुपये से अधिक आय वालों के लिए कर का बोझ भी कम हुआ है।
उदाहरण के लिए, जहां किसी को 2014 से पहले 12 लाख रुपये से अधिक की कमाई पर 5.5 लाख रुपये देने पड़ते थे, आज उन्हें 24 लाख रुपये पर केवल तीन लाख रुपये देने होंगे। आने वाले दिनों में हमारी सरकार और भी तमाम बड़े फैसले करेगी, जिससे आम जनमानस को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का भविष्योन्मुखी विजन देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बजट के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। विकसित भारत का भी संकल्प इस बजट में है। पहले मध्यम वर्ग को लेकर ऐसा कहा जाता था कि बजट में उसकी उपेक्षा होती रही है, लेकिन इस बार हमारी सरकार ने मध्यम वर्ग को काफी राहत दी है। कांग्रेस की सरकार में ढाई लाख रुपये के ऊपर टैक्स लगता था, उससे निजात मिली है।
बीते दिनों चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी बजट को "संतुलित" बताया था। उन्होंने कहा था कि पहले हमें दो लाख रुपये तक की आय पर कर छूट मिल रही थी, अब इसे बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। पहली बार मध्यम वर्ग को इतने बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story