अन्य

अमृतसर सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 April 2025 8:45 AM IST
अमृतसर सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
x
अमृतसर: पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मंगलवार सुबह बीएसएफ के अमृतसर सेक्टर स्थित पोस्ट भरोपाल के सामने हुई, जब एक पाकिस्तानी युवक कंटीली तार के पास भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था।
ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद हमजा, पुत्र आबिद हुसैन, निवासी मोजा सरदार, जिला रहीम यार खान, सिंध, पाकिस्तान के रूप में हुई है। युवक अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश में था, जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
बीएसएफ द्वारा पूछताछ के बाद, युवक को घरिंडा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और आरोपी को अमृतसर अदालत में पेश किया गया।
इससे पहले, बीएसएफ ने 17 मार्च को एक पाकिस्तानी महिला हुमारा (33) को हिरासत में लिया था। यह महिला बलूचिस्तान की रहने वाली थी और अवैध रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा पार कर राजस्थान में प्रवेश कर गई थी।
अधिकारियों ने बताया था कि महिला की गिरफ्तारी श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में विजेता चौकी से हुई थी। महिला ने पाकिस्तान लौटने से साफ इनकार कर दिया और दावा किया था कि उसके वापस लौटने पर उसकी जान को खतरा होगा।
हिरासत में ली गई महिला बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली थी। हालांकि, बाद में करीब एक सप्ताह बाद हुमारा को वापस उसके देश भेज दिया गया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी महिला को अनूपगढ़ की बिंजोर पोस्ट से पाकिस्तान के सुपुर्द किया था।
महिला से पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बीएसएफ की 23वीं वाहिनी के अधिकारियों ने हुमारा को उचित प्रक्रियाओं के तहत पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया था। इस दौरान महिला पुलिस की भी मौजूदगी रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story