अन्य
अमृतसर में बीएसएफ ने छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की
jantaserishta.com
29 Jun 2024 10:47 AM IST

x
अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर जिले में दो अलग-अलग अभियानों में छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की है। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन से मादक पदार्थों की मौजूदगी के बारे में पता लगाया और फिर तलाशी अभियान चलाया। इन अभियानों के तहत कुल 6.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
बीएसएफ ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दो अलग-अलग अभियानों में, बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन से मादक पदार्थों की मौजूदगी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद तलाशी अभियान चलाया और 6.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।''
उन्होंने आगे कहा, ''560 ग्राम की पहली खेप महावा गांव से और 5.570 किलोग्राम की दूसरी खेप कक्कड़ गांव से बरामद की गई। दोनों ही अमृतसर जिले में हैं। दोनों खेप पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई थीं। बीएसएफ सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित और प्रतिबद्ध है।''
बता दें कि, इससे पहले 24 जून को बीएसएफ ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन के एक संदिग्ध पैकेट के साथ एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया था। बरामद किया गया ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक था। उसमें 420 ग्राम संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





