अन्य

BSF: फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ ने हेरोइन का पैकेट बरामद किया

jantaserishta.com
30 Jun 2024 5:09 PM IST
BSF: फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ ने हेरोइन का पैकेट बरामद किया
x
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार सुबह ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध पैकेट देखा। इसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान जवानों ने फिरोजपुर जिले के कालू वाला गांव से सटे सीमा सुरक्षा बाड़ के पास हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।
पैकेट से 522 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। हेरोइन के पैकेट को पीले रंग के टेप में लपेटा गया था। पैकेट के साथ एक छोटा प्लास्टिक टॉर्च भी बंधा हुआ था। इससे पहले सोमवार को भी फिरोजपुर में बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन के एक पैकेट के साथ ड्रोन बरामद किया। यह बरामदगी फिरोजपुर जिले के लाखा सिंह वाला गांव से सटे एक खेत में हुई। जवानों ने इस दौरान आधा किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story