अन्य

यूपी के इटावा में भाई ने की भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

jantaserishta.com
15 April 2025 8:26 AM IST
यूपी के इटावा में भाई ने की भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
x
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते दिनों हुई एक हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर द‍िया। इस मामले में सगे भाई ने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना भरथना में आठ अप्रैल की रात में एक व्यक्ति लाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे दो गोलियां मारी गई थीं। इस मामले में दो लोग नामजद हुए थे।
मामले में तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला क‍ि मृतक के सगे भाई ने ही उसकी हत्या की थी। हत्या के मुख्य दो कारण थे। पहला, दादी का खेत बेचकर उसके पास 20 लाख रुपये क्रिप्टो करेंसी के रूप में थे। उसका लालच उसे था। उसके पास उसका पासवर्ड वगैरह भी था। दूसरा मामला यह था कि जब वह गर्लफ्रेंड से बात करता था, तो उसका भाई लाल सिंह उसे मारता-पीटता और मना करता था।
हत्या वाली रात को भी गर्लफ्रेंड की बात को लेकर दोनों में आपस में झगड़ा हुआ था। फिर मृतक के भाई ने 315 बोर के तमंचे से अपने भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तमंचा और मोबाइल को नदी में फेंक दिया था। पुल‍िस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि इटावा स्थित भरथना थाना क्षेत्र के घर पर सो रहे युवक लाल सिंह के स‍िर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही थी। सोमवार को उसे सफलता मिली, इस मामले में सगे छोटे भाई ने ही हत्या की है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ल‍िया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story