अन्य

सीवान में गंडक नहर पर बना पुल धंसा, कई गांवों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूटा

jantaserishta.com
3 July 2024 10:49 AM IST
सीवान में गंडक नहर पर बना पुल धंसा, कई गांवों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूटा
x
सीवान: बिहार के सीवान में गंडकी नदी (गंडक नहर) पर बना पुल का एक पिलर नदी में धंस गया, जिससे पुल का एक छोर नदी में ढह गया। यह पुल दारौंदा प्रखंड अंतर्गत देवरिया और भीखा बांध गांव की सीमा पर स्थित है।
पुल के जर्जर होने को लेकर आसपास के गांव के लोगों ने बीते 22 जून को विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी मरम्मत भी करायी थी। बावजूद इसके बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुल का एक पिलर नदी में धंस गया।
22 जून के विरोध प्रदर्शन के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पथ निर्माण विभाग द्वारा सभी पुल का सर्वे कराया था। यह पुल गरौली से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिन हुई भारी बारिश के चलते पानी का स्तर बढ़ गया और बहाव तेज होने से पुल धंस गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने नहर की सफाई कराई थी। इस दौरान बिना मानक का ध्यान रखे नहर के किनारे जेसीबी से मिट्टी की कटाई की गई थी। जिसके चलते पिलर के किनारे से भी मिट्टी हटाई गई। इस पुल के गिर जाने से लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद भी प्रशासन ने इस पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story