अन्य
ब्राजील की साइनारा का लुधियाना के अमनदीप सिंह पर आरोप, शादी करके दिया धोखा, बेटी से मिलने से रोका
jantaserishta.com
15 Aug 2024 8:37 AM IST

x
लुधियाना: ब्राजील की एक शादीशुदा महिला पंजाब के लुधियाना अपनी चार साल की बेटी को लेने पहुंची। उसने लुधियाना प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी बेटी की कस्टडी मांगी है।
साइनारा नाम की ब्राजीलियन महिला ने पंजाब के लुधियाना निवासी अमनदीप कुलदीप सिंह पर शादी करने के बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति एक भारतीय महिला के अवैध रिश्ते में है। वो मुझे अपने घर में नहीं आने दे रहे हैं और बेटी से भी नहीं मिलने दे रहे हैं।
साइनारा ने बताया कि वो अमनदीप कुलदीप सिंह से दुंबई में साल 2018 में मिली थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई जो बहुत जल्द प्यार में बदल गई। इस दौरान साल 2019 में साइनारा गर्भवती हो गई। इसके बाद अमनदीप और साइनारा ने शादी कर ली और साल 2020 में बेटी बेला को जन्म दिया। उनके पास शादी का सर्टिफिकेट भी है।
साइनारा ने बताया कि वो बीते दो सालों से लुधियाना में अपने पति, बेटी और उनके परिवार के साथ रह रही थी। इसके बाद साइनारा काम के लिए वापस विदेश लौट गई। इस दौरान उन्हें पता चला कि उसका पति अमनदीप किसी और महिला के साथ रह रहा है। इस बात पर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई।
साइनारा 12 अगस्त को वापस भारत आई और लुधियाना स्थित अपने पति के घर पहुंची। लेकिन उनके पति अमनदीप कुलदीप सिंह ने उन्हें अपने घर में आने से मना कर दिया। साइनारा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी बेला से मिलने की इच्छा जाहिर की तो उनके पति ने मिलवाने से मना कर दिया।
साइनारा कई घंटों तक अपने पति के घर के आस-पास इस उम्मीद में भटकती रही कि शायद उनके पति को रहम आ जाए और वो बेटी से मिलने दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से वो एक होटल में ठहरी हुई है।
साइनारा ने आगे कहा कि वो अपनी बेटी की कस्टडी लेना चाहती है। इसके लिए उसने लुधियाना प्रशासन और कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों और वकीलों ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है। उनसे कहा गया कि वो इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी पति के खिलाफ केस फाइल करिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





