अन्य
रोहतक पहुंचे ब्रजेश पाठक, कहा- 'कांग्रेस पार्टी हताश और निराश है'
jantaserishta.com
29 Sept 2024 4:04 PM IST

x
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सुनने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रोहतक स्थित राज्य मीडिया सेंटर पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को हताश और निराश करार दिया।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने आईएएनएस से कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने संविधान और आरक्षण को लेकर अफवाह फैलाई थी। उसी का फायदा उन्होंने लोकसभा में उठाया। लेकिन अब देश की जनता ने अपनी सोच बदल ली है और सच्चाई जान चुकी है। कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है। हरियाणा की जनता अब उनके बहकावे में नहीं आएगी, इसलिए भाजपा हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने लोगों से 'मन की बात' कर रहे हैं। हर वर्ग के लोग उनके मन की बात कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार, देश के विकास, नये कारोबार, शिक्षा, उद्योग, हर क्षेत्र की बात कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद दोहराया है कि त्योहारों के मौसम में 'लोकल फॉर वोकल' पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील भी की कि वे जो चाहें स्थानीय दुकानदारों से खरीदें। उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बन गई है। चाहे राज्य हो या देश। सभी समुदाय के लोग भाजपा के साथ हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





