अन्य

छतरपुर से आप के प्रत्याशी होंगे ब्रह्म सिंह तंवर, कहा, ‘भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं की अवहेलना की है’

jantaserishta.com
22 Nov 2024 8:40 AM IST
छतरपुर से आप के प्रत्याशी होंगे ब्रह्म सिंह तंवर, कहा, ‘भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं की अवहेलना की है’
x
नई दिल्ली: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम हैं। छतरपुर विधानसभा सीट से ब्रह्म सिंह तंवर को टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में 50 साल काम करने बावजूद उनकी बातों की अनदेखी की गई जिससे खिन्न होकर वह आप में आ गए हैं।
चुनाव का टिकट मिलने के बाद से ब्रह्म सिंह तंवर के घर कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। उन्होंने आप प्रत्याशी को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
ब्रह्म सिंह तंवर ने आईएएनएस से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भरोसे को वह कायम रखेंगे और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विश्वास पर खरे उतरेंगे।
भाजपा का साथ छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि दिल्ली भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं की अवहेलना की। पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया, उनकी बातों को सुना नहीं गया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग पार्टी की बजाय अपने फायदे में लग गए थे। मैंने इस बारे में पार्टी के सीनियर लीडर के सामने भी बात रखी थी। जब भाजपा द्वारा एक्शन नहीं लिया गया तो मैंने तय किया कि अब भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए।"
तंवर ने कहा है कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 साल से विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़कें टूटी हुई हैं, पानी के लिए पानी नहीं है। गलियों में सीवर नहीं डाले गए हैं। एक-एक समस्या का समाधान निकालेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस सीट पर उन्हें कोई टक्कर नहीं मिल रही है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story