अन्य

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

jantaserishta.com
12 Jun 2024 3:40 PM IST
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ किए काशी विश्वनाथ के दर्शन
x
वाराणसी: बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजकुमार राव ने अपनी पत्नी, एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। बता दें कि राजकुमार राव अपनी फिल्‍म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं। कपल ने पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर की भव्यता को देखकर दोनों मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने राजकुमार के साथ सेल्फी भी ली।
राजकुमार राव ने अपनी पत्नी के साथ सुबह जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पुजारियों ने पूरे विधि-विधान से स्‍टार कपल का पूजन कराया। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्‍म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं, फिल्म के सीन को घाटों और मंदिरों में शूट किया जा रहा है।
हाल ही में एक्टर राजकुमार ने दो फिल्में दी हैं। जिनमें 'श्रीकांत' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शामिल है। 'श्रीकांत' की बात करें तो क्रिटिक्स ने इस फिल्‍म को बेहद प्‍यार दिया है। वहीं कमाई के मामले में यह मार खा गई। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 11.7 करोड़ की कमाई की थी। 'श्रीकांत' में राजकुमार के साथ अलाया एफ भूमिका में हैं। फिल्म को पर्दे पर लगे लगभग एक महीने से ज्यादा हो गया है।
बता दें कि 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। फिल्म में राजकुमार ने उन्हें पर्दे पर बखूबी उतारा है। वहीं फिल्‍म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की बात करें तो यह 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। शानदार ओपनिंग के बाद दर्शकों का रुझान इस ओर थोड़ा कम हो गया। बाद में फिल्‍म की कमाई गिर गई। इस फिल्‍म में राजकुमार राव के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story