अन्य

लीबिया में पलटी नाव, 65 यात्रियों में अधिकतर पाकिस्तानी

jantaserishta.com
11 Feb 2025 9:05 AM IST
लीबिया में पलटी नाव, 65 यात्रियों में अधिकतर पाकिस्तानी
x
इस्लामाबाद: लीबिया के तट के पास कम से कम 65 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। यात्रियों में अधिकतर पाकिस्तानी थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने सोमवार को इस्लामाबाद में यह जानकारी दी।
विदेश कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'त्रिपोली स्थित हमारे दूतावास ने सूचित किया है कि लगभग 65 यात्रियों को ले जा रही एक नाव लीबिया के जाविया शहर के उत्तर-पश्चिम में मार्सा डेला बंदरगाह के पास पलट गई। त्रिपोली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने मृतकों की पहचान में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए तुरंत एक टीम जाविया अस्पताल भेज दी है।"
बयान में कहा गया, "दूतावास पाकिस्तानी प्रभावितों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।"
विदेश कार्यालय ने 65 यात्रियों में कुल पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की। उसने कहा कि वह यात्रियों की राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए लीबिया में अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।
इस ताजा घटना ने जनवरी 2025 में हुई एक ऐसे ही हादसे की दर्दनाक यादें ताजा कर दीं। कम से कम 86 यात्रियों को ले जा रही एक नाव, जिसमें 66 पाकिस्तानी नागरिक थे, मोरक्को के पास पलट गई थी। केवल 36 लोगों को ही बचाया जा सका। इस घटना में 50 यात्रियों की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद, पाकिस्तान सरकार ने मानव तस्करों और उनके मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इसमें शामिल अपराधियों और देश से लोगों के अवैध प्रवास में मदद करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करें।
फरवरी 2025 के दौरान, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के कम से कम 35 अधिकारियों को पाकिस्तानी हवाई अड्डों से मानव तस्करी में उनके शामिल होने के लिए निलंबित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story