अन्य
बोर्ड परीक्षा : पहले पेपर के बाद छात्रों ने टाइम मैनेजमेंट को बताया महत्वपूर्ण
jantaserishta.com
16 Feb 2025 8:45 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं की शुरुआत शनिवार को हो गई। पहले परीक्षा के दिन कई छात्र उत्साहित दिखे, तो कई सशंकित थे। परीक्षा खत्म होते ही सेंटर से बाहर निकलने के बाद बच्चों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। कुछ बच्चों ने परीक्षा में "टाइम मैनेजमेंट" को महत्वपूर्ण बताया।
छात्रा तान्या शर्मा ने बताया, "परीक्षा की तैयारी मैंने पहले ही कर ली थी, जिस कारण मुझे पूरा विश्वास था कि पेपर अच्छा जाएगा। सभी को मेरी सलाह है कि वे परीक्षा की अच्छे से तैयारी करें। जैसी तैयारी रहेगी, वैसा पेपर जाएगा।"
हार्दिक ने बताया, "हमें समय से पेपर को खत्म करना चाहिए, नहीं तो कई सवाल छूट सकते हैं। हमें ऐसा सोचना चाहिए कि हमारा ढाई घंटे का पेपर है। हर आधे घंटे पर सवालों को मार्क करना चाहिए, जिससे कोई सवाल न छूटे।"
एक अन्य छात्रा ने बताया, "पेपर से पहले बहुत टेंशन थी, लेकिन पेपर देखकर सारी चिंता दूर हो गई। पेपर से पहले डरना नहीं है। बोर्ड एग्जाम से पहले जितना लगता है कि गंदा पेपर जाएगा, वास्तव में उतना गंदा जाता नहीं है।"
अभिनव ने कहा, "हमने जो तैयारी की थी, उसके हिसाब से पेपर काफी आसान आया था।"
सुहानी शर्मा ने बताया, "पेपर आसान था, लेकिन थोड़ा लंबा था। सारे सवाल हो गए। एग्जाम से पहले जो मन में डर था, वह निकल गया।"
सलोनी ने बताया, "एंटरप्रेन्योरशिप का पेपर था। अच्छी पढ़ाई की थी, जिसके कारण पेपर अच्छा गया।"
कशिश ने बताया कि पहले पेपर के सवाल आसान थे, लेकिन लंबे थे। परीक्षा से पहले मन में जो डर था, पेपर देखकर वह खत्म हो गया।
प्रतीक भार्गव ने बताया, "पहला पेपर था। सवाल बहुत आसान आए थे। सारे सवाल हो गए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





