अन्य

अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने मिथुन चक्रवर्ती को जारी किया कारण बताओ नोटिस

jantaserishta.com
18 May 2025 5:11 PM IST
अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने मिथुन चक्रवर्ती को जारी किया कारण बताओ नोटिस
x
मुंबई: मुंबई के मलाड स्थित एरंगल गांव में अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) की पी-नॉर्थ वार्ड ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस 10 मई को जारी हुआ था, जिसमें मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अवैध निर्माण का हवाला दिया गया है। बीएमसी का आरोप है कि बिना अनुमति के ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले दो स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा और तीन अस्थायी यूनिट्स बनाई गई हैं। इन यूनिट्स में ईंट, लकड़ी की पट्टियां, कांच की दीवारें और एसी शीट्स की छतें इस्तेमाल की गई हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।
बीएमसी ने चेतावनी दी है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो धारा 475 ए के तहत कानूनी और ढांचा तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। बीएमसी से नोटिस मिलने के बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं करवाया। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं।”
वहीं, मामले में सामाजिक कार्यकर्ता नदीम शेख ने सवाल उठाया है कि जब हाल ही में 24 अवैध ढांचों को तोड़ा गया, तो मिथुन चक्रवर्ती के निर्माण को क्यों छोड़ दिया गया? बीएमसी का कहना है कि मई के अंत तक एरंगल और आसपास के इलाकों में कुल 101 अवैध संरचनाएं ध्वस्त की जाएंगी।
यह पहला मौका नहीं है जब मिथुन चक्रवर्ती को इस तरह का नोटिस मिला है। साल 2011 में भी बीएमसी ने उनके खिलाफ ऐसा ही नोटिस जारी किया था। मुंबई में कई दिनों से अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी की कार्रवाई चल रही है।
बता दें, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पास कई आलीशान बंगले, होटल और जमीनें हैं। मुंबई और कलकत्ता के अलावा उनके पास ऊटी में भी एक आलीशान फार्महाउस है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story