अन्य

भाजपा के संकल्प पत्र से दिल्ली की समस्या का निकलेगा हल : प्रदीप भंडारी

jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:18 AM IST
भाजपा के संकल्प पत्र से दिल्ली की समस्या का निकलेगा हल : प्रदीप भंडारी
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने शनिवार को तीसरा संकल्प पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी इस संकल्प पत्र में 50 हजार सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है।
भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "भाजपा के संकल्प पत्र से दिल्ली की समस्या का हल निकलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें 13 हजार दुकानें जो सील पड़ी हैं, उन्हें भाजपा की सरकार आने का बाद डी-सील किया जाएगा। केजरीवाल तो बीते 10 साल में यमुना को साफ नहीं कर पाए। लेकिन, भाजपा की सरकार में यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। केजरीवाल तो डुबकी नहीं लगा पाए, लेकिन भाजपा की सरकार में यमुना नदी साफ होगी जिसमें केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ डुबकी लगा सकेंगे।
प्रदीप भंडारी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को सम्मान राशि दी जा रही है। दिल्ली में भी महिलाओं को सम्मान राशि 2,500 रुपये दी जाएगी। 21 हजार रुपये गर्भवती महिला को दिया जाएगा। 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। होली और दीपावली पर फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा। अनधिकृत कॉलोनियों में कानून के हिसाब से लोगों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। दिल्ली की हर समस्या का निवारण भाजपा के इस संकल्प पत्र में है।
बता दें कि अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करने के दौरान अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ घपला-घोटाला करने का काम किया। हजारों करोड़ रुपये का जल बोर्ड में घोटाला किया, 5,400 करोड़ रुपये का राशन कार्ड घोटाला किया, 4,500 करोड़ रुपये का बस की खरीदी में घोटाला किया, 571 करोड़ रुपये का सीसीटीवी घोटाला किया और 52 करोड़ रुपये का अपना "शीश महल" बनाने का काम किया।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story