अन्य
जल संकट पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, सचदेवा ने कहा- दिल्ली सरकार जनता को मूर्ख बना रही है
jantaserishta.com
19 Jun 2024 12:36 PM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। पार्टी ने बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ सांसद प्रवीण खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान खाली मटके फोड़े और आरोप लगाया कि लोग बीमार पड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें नलों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज ने एन्ड्रूज गंज के इंदिरा कैंप इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। सचदेवा ने कहा कि आज हम इंदिरा कैंप आए हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार लोगों को मूर्ख बना रही है। दिल्ली में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। जनता कहां जाए। आम आदमी पार्टी भष्ट्राचार में इतनी मशगूल है कि उन्हें दिल्ली की जनता की तकलीफ दिखाई नहीं देती। फ्री पानी का झांसा देकर दिल्ली की जनता को इन लोगों ने ठगने का काम किया है।
वहीं विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंची नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की जनता की तकलीफ देखी नहीं जाती। भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली जल बोर्ड से निवेदन कर पानी का टैंकर भेज रहे हैं, लेकिन वो स्थायी समाधान नहीं है। हम इस पर काम कर रहे हैं लेकिन आप को दिल्ली के लोगों की हालत क्यों नहीं दिखती?
स्वराज ने कहा, पानी की पाइपलाइन को लेकर यहां के विधायक ने वादा तो किया था लेकिन पूरा नहीं कर पाए। केजरीवाल सरकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस से फुर्शत नहीं मिलती कि वो जमीन पर आकर काम करे। केजरीवाल सरकार ने दस साल में कोई काम नहीं किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





