अन्य
जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाना भाजपा का मकसद : राशिद अल्वी
jantaserishta.com
30 Jun 2025 8:48 AM IST

x
नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राशिद अल्वी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है। अल्वी ने कहा कि बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की कवायद पूरी तरह गलत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का एकमात्र मकसद मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना है और चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर काम कर रहा है।
अल्वी ने कोलकाता में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं। आजकल हमारे समाज में न जाने क्या हो गया है, ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। कुछ नेता इस पर जिस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को भी नाकाम करार देते हुए कहा कि इसका यह मतलब नहीं कि कोई अपराध हो जाए तो सरकार पुलिस या कानून की कमी का बहाना बनाए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अल्वी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस संविधान को नहीं मानते और उनका मकसद संविधान को खत्म करना है। जनता भी अब यह मानने लगी है कि अगर बीजेपी सत्ता में रही तो संविधान खतरे में पड़ सकता है। बीजेपी और आरएसएस का संविधान में विश्वास नहीं है। उनकी मंशा स्पष्ट है, वे इसे खत्म करना चाहते हैं।
जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बुलडोजर चलाती है, वही नीति अब दिल्ली में बीजेपी लागू कर रही है। यह पूरी तरह गलत है।
आप नेता गोपाल राय के बयान पर उन्होंने कहा कि जो काम पहले बीजेपी करती थी, अब वही काम बीजेपी से सीखकर आम आदमी पार्टी कर रही है। बीजेपी पहले इस तरह की राजनीति करती थी, अब आप भी वही कर रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बीजेपी लोगों को भड़काती थी और अब आप भी वही कर रही है।
अरविंद केजरीवाल के कांग्रेस और बीजेपी के एक होने वाले बयान पर कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी जब गलत थी तो आम आदमी पार्टी ने क्यों कांग्रेस से हाथ मिलाया और चुनाव लड़ा। अरविंद केजरीवाल के तमाम नेता जब घोटालों में जेल चले गए हैं तो वो अपनी ईमानदारी जनता को दिखा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





