अन्य

लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई को, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

jantaserishta.com
30 Jun 2024 8:34 AM IST
लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई को, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल
x
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गई है। 14 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होने जा रही है। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
लखनऊ में होने वाली एक दिवसीय बैठक की तैयारियों के संबंध में शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चर्चा की।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश से केंद्रीय पदाधिकारी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों समेत अन्य प्रमुख जन शामिल होगें। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
लोकसभा चुनाव के बाद होने वाली भाजपा की इस कार्यसमिति को काफी अहम माना जा रहा है। यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, पार्टी इसकी तैयारी जुटी है। इसके साथ-साथ एक सीट पर एमएलसी के चुनाव पर मंथन होगा।
इसके अलावा पार्टी के नए अभियानों पर चर्चा होगी। अब नए सिरे से भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story