अन्य

मध्य प्रदेश की दोनों सीटों पर होगी भाजपा की जीत : मंत्री राकेश शुक्ला

jantaserishta.com
24 Oct 2024 8:26 AM IST
मध्य प्रदेश की दोनों सीटों पर होगी भाजपा की जीत : मंत्री राकेश शुक्ला
x
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता विजयपुर सीट पर होने वाले चुनाव के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह जीत को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है और पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव में उतरने के लिए तैयार है।
विजयपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की चुनावी रणनीति पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि संगठन और सत्ता के सभी लोग चुनाव में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी की नामांकन रैली का भी जिक्र किया और कहा कि वहां भी भाजपा के लिए परिणाम सकारात्मक होंगे।
इस दौरान उन्होंने एक अहम जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार सरकारी भवनों पर जल्द से जल्द सौर ऊर्जा के लिए सोलर प्लांट इंस्टॉल करने का लक्ष्य हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रखा है कि 2024 तक सभी शासकीय भवन सौर ऊर्जा से युक्त होंगे। इस दिशा में सरकार ने लगातार काम किया है और वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि हम नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और हम 2024 के इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story