अन्य

भाजपा अपने फायदे के लिए करेगी किरण चौधरी का इस्तेमाल, उनका मेरे जैसे होगा हाल : चौधरी बीरेंद्र सिंह

jantaserishta.com
17 July 2024 8:36 AM IST
भाजपा अपने फायदे के लिए करेगी किरण चौधरी का इस्तेमाल, उनका मेरे जैसे होगा हाल : चौधरी बीरेंद्र सिंह
x
भिवानी: हरियाणा के भिवानी पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर बीजेपी, जेजेपी और किरण चौधरी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने फायदे के लिए किरण चौधरी का इस्तेमाल कर उनके साथ मेरे जैसा हाल करेगी। इससे किसी भी पार्टी को ज्यादा फायदा या नुकसान होने वाला नहीं।
किरण चौधरी की ओर से कांग्रेस छोड़ने का कारण बाप-बेटे की गुटबाजी के आरोपों पर बीरेंद्र सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वो आरोप तो लगा देती हैं, लेकिन मैं बता दूं कि भाजपा में तो बोलने का भी किसी को अधिकार नहीं। दीपेंद्र मेरा भतीजा है। मेरा स्टेट्स नहीं कि उसकी बातों का जवाब दूं। साथ ही कहा कि उसके बाप भूपेंद्र हुड्डा की बात करें तो मैं कुछ कहूं।
उन्होंने कहा कि जेजेपी ने सरकार में रहते मतदाताओं के खिलाफ काम किया। इससे उनका वोट 18 फीसद से घट कर लोकसभा में एक फीसद रह गया। अब तो जेजेपी को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की भी तलाश करनी पड़ेगी और अपनी पार्टी की पहचान बचाने का भी खतरा हो गया है।
उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि नूंह में यात्रा निकालने का प्रयास भाजपा की राजनीतिक फायदे के लिए छोटी सोच है। इससे उस धर्म को भी नुकसान होगा, जिसके लिए वो ये सब करती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story