अन्य
उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा दर्ज करेगी जीत: भाजपा विधायक विनोद चमोली
jantaserishta.com
12 July 2024 8:54 AM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीट मंगलौर और बद्रीनाथ में वोटिंग के बाद अब सबकी निगाहें परिणाम को लेकर लगी हैं।
मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में 68.24 फीसद मतदान, तो बद्रीनाथ सीट पर 51.43 फीसद मतदान हुआ है। उपचुनाव के परिणाम 13 जुलाई को घोषित किये जायेंगे।
वहीं अब राजनीतिक पार्टियों द्वारा उत्तराखंड की इन दोनों सीटों पर जीत के अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि हम उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीट जीत रहे हैं। खासकर मंगलौर सीट पर हम प्रचंड जीत हासिल करने जा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलौर सीट पर बीजेपी के पक्ष में मत प्रतिशत बढ़ने की वजह से कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है।
पिछले साल अक्टूबर में बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण मंगलौर सीट खाली हुई थी। इस साल मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद बद्रीनाथ सीट खाली हुई थी।
बद्रीनाथ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस के लखपत सिंह भूतोला के बीच है। भाजपा ने मंगलौर मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र से गुज्जर नेता करतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारा है, जहां से भगवा पार्टी कभी नहीं जीत सकी है। वहीं कांग्रेस ने काजी निजामुद्दीन और बसपा ने उबेदुर रहमान को मैदान में उतारा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





