अन्य

भाजपा का तेजस्वी यादव पर तंज, 'बाढ़ के समय भागना ठीक नहीं'

jantaserishta.com
17 Oct 2024 8:38 AM IST
भाजपा का तेजस्वी यादव पर तंज, बाढ़ के समय भागना ठीक नहीं
x
पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से कहा कि उनको लोग किसी तरह समझा कर भेजते हैं कि क्षेत्र में जाएं, जनता से मिलें, लेकिन वह बीच से ही लौट कर चले आते हैं। अब हम लोग उनको समझाएंगे कि बाढ़ के समय भागना ठीक नहीं है। जब विधानसभा चले, उस समय भागना ठीक नहीं है।
बिहार विधानसभा उपचुनाव की कितने सीटों पर भाजपा और कितनी सीटों पर उसके सहयोगी दल लड़ेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी एनडीए के सभी नेता एक साथ मिलकर यह तय करेंगे।
बता दें कि मंगलवार को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के अलावा देश के 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इसमें बिहार की चार विधानसभा सीट भी शामिल है। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story