अन्य

भाजपा बताए रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं? : सौरभ भारद्वाज

jantaserishta.com
30 Nov 2024 8:31 AM IST
भाजपा बताए रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं? : सौरभ भारद्वाज
x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा नेता बताएं कि रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं क्योंकि देश की सीमा पर उन्हें रोकने की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है। इससे पहले विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि 'आप' सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने की कोशिश कर रही है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। इस पर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "अखबारों में जिन गैंगस्टर के नाम रोज छपते हैं, जिनका नाम अरविंद केजरीवाल ने लिया है, उसमें से कौन बांग्लादेशी-रोहिंग्या हैं, वह उसकी लिस्ट दें। अगर रोहिंग्या और बांग्लादेशी गैंगस्टर हैं, तो विजेंद्र गुप्ता को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए। दिल्ली की कानून-व्यवस्था और देश की सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में देश में इस तरीके के लोग कैसे घुस जा रहे हैं।"
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी वोट के लिए रोहिंग्या मुसलमानों को पनाह दे रही है। इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, "वह बताएं कि बांग्लादेशी हवा में उड़कर आ रहे हैं क्या? या उनके लोग बार्डर पर पैसे खाकर बैठे हैं? उनको बताना चाहिए कि बांग्लादेश और म्यांमार से रोहिंग्या सीधे दिल्ली के अंदर कैसे आ रहे हैं।"
बस मार्शलों के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में लाखों गरीब लोगों को नौकरी से निकला है। भाजपा एक गरीब विरोधी पार्टी है।
दिल्ली विधानसभा की शुक्रवार को हुई बैठक में पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story