अन्य

भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने का षड्यंत्र करते हैं : शिवपाल यादव

jantaserishta.com
25 Dec 2024 8:22 AM IST
भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने का षड्यंत्र करते हैं : शिवपाल यादव
x
इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम की एकता को खत्म करने के लिए भाजपा के लोग षड्यंत्र करते हैं।
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग जनता को रिझाने के लिए षड्यंत्र करते हैं। यह लोग कुछ काम नहीं करते हैं। यह लोग झूठ बोलकर जनता को भटकाने का काम करते हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के बीच अनबन की बात पर उन्होंने कहा कि यह तो मुझे नहीं पता है। लेकिन, यह लोग देश को बहुत पीछे ले जा रहे हैं। जब सपा सरकार थी तब यूपी विकास के मामले में तीसरे नंबर पर था। आज पांचवें नंबर पर है। यह इनका विकास है। जनता महंगाई से बहुत परेशान है। भ्रष्टाचार दस गुना बढ़ा है। थानों-तहसीलों में जनता परेशान है।
शिवपाल ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम करके यह जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने आंबेडकर का अपमान किया है। यह लोग संविधान को नहीं मानते हैं। इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। यह देश को तानाशाही की राह पर ले जाना चाहते हैं।
सपा नेता ने कहा कि विपक्षी दलों के लोगों को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के बारे में उन्होंने कहा कि अभी कितने प्रदेशों में अलग-अलग चुनाव हुआ, क्या एक साथ करवा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story