अन्य

भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को संसद परिसर में घुसने नहीं दिया : संदीप दीक्षित

jantaserishta.com
20 Dec 2024 8:23 AM IST
भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को संसद परिसर में घुसने नहीं दिया : संदीप दीक्षित
x
नई दिल्ली: संसद परिसर में गुरुवार सुबह भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की मामले में अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सभी को वीडियो देखना चाहिए, इसमें साफ दिख रहा है कि राहुल गांधी को संसद परिसर में घुसने नहीं दिया गया है।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मैंने वीडियो देखा है और उससे साफ-साफ पता चल जाएगा कि किसको धक्का लगा और किसको धक्का नहीं लगा है। मैं आपसे यही कहूंगा कि पहले मीडिया को उस वीडियो को चलाना चाहिए। मैंने भी खुद उस वीडियो को देखा है, जिसमें दिख रहा है कि राहुल गांधी संसद परिसर में जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन भाजपा के लोगों ने उनको घुसने नहीं दिया।"
उन्होंने आगे कहा, "भाजपा के नेताओं ने उनका विरोध किया और धक्का-मुक्की भी की, जिसके बाद राहुल गांधी वहीं से वापस चले गए। आप अगर उस वीडियो को देखेंगे तो अपने-आप सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी कि भाजपा के सांसदों की क्या साजिश थी।"
संदीप दीक्षित ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ही नहीं, पूरा देश आंदोलित है। जिस तरीके से गृह मंत्री ने बाबा साहेब का नाम एक मजाक के तौर पर लिया। हमें यह भी मालूम है कि भाजपा ने कभी भी बाबा साहेब की बात पर यकीन नहीं किया है और न ही संविधान को कोई सम्मान दिया है। किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में इस तरीके से बात करना संसदीय ही नहीं किसी भी परंपरा का हिस्सा नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा उन लोगों के विरोध में खड़ी रही है और इसीलिए आज हम पूरे देश में हर जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।"
संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई। भाजपा ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धक्का देने से दोनों सांसदों को चोट लगी है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और भाजपा पर ही आरोप लगा दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story