अन्य
जग ज्योति दरबार में भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने टेका मत्था, महंत राजेंद्र पुरी का लिया आशीर्वाद
jantaserishta.com
14 July 2024 8:55 AM IST

x
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बनने के बाद नवीन जिंदल अपने सहयोगियों के साथ जग ज्योति दरबार पहुंचे। उनका जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी उनके साथ थे। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने लोकसभा चुनावों में नवीन जिंदल की विजय की कामना के लिए भीषण गर्मी में कठोर अग्नि तपस्या की थी। सांसद ने मनोकामना पूर्ण होने पर उनका आभार व्यक्त किया।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने जग ज्योति दरबार धाम में आकर चुनाव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जग ज्योति दरबार की संगत मौजूद रही।
उन्होंने आगे कहा कि कठोर अग्नि तपस्या का फल नवीन जिंदल को मिलने पर उन्हें संतोष है। सांसद ने जग ज्योति दरबार से जुड़े रहने एवं जनहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया है। महंत ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जैसे व्यक्ति की देश के हर लोकसभा क्षेत्र को जरूरत है जो देश के विकास एवं भारत माता के लिए कार्य करे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





