अन्य
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने खेली होली, कहा- हम दिल्ली को विकास से सजाएंगे
jantaserishta.com
15 March 2025 8:48 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने होली गीत गाकर समा बांधा। साथ ही देशवासियों को होली के पर्व की बधाई दी।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "होली का उत्साह दिल्ली के विश्वास और उत्साह को दर्शाता है। हमने विकास का मार्ग तैयार किया है और हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। जिस तरह आज लाल, पीला, हरा और नीला ये जीवंत रंग हमारे चेहरों पर सजते हैं, उसी तरह हम भी दिल्ली को विकास से सजाएंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं यही कामना करता हूं कि सभी लोगों की होली मंगलमय हो। होली का दूसरा नाम खुशियां हैं। मुझे लगता है कि जो रंगों को नहीं मानता है, वो होली के रंगों को देखकर तरसेगा, लेकिन मैं यही कहूंगा कि नहीं खेलने वालों तक रंगों की खुशबू पहुंचे। मैं सभी को होली की बधाई देता हूं।"
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
सीएम रेखा गुप्ता ने होली के अवसर पर कहा, "दिल्ली की जनता को मेरी तरफ से होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली की नई छवि बनाने के लिए हमारी पूरी सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेगी और जनता की सभी उम्मीदें पूरी की जाएंगी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





