अन्य
भाजपा सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी
jantaserishta.com
12 Jun 2024 5:37 PM IST

x
उदयपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत थप्पड़ कांड का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब उदयपुर के भारतीय जनता पार्टी के सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया पर जान से मारने धमकी मिली है।
दरअसल, यूट्यूब पर उनके एक इंटरव्यू के वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा गया है, "कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पडे़गा।" भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने बताया कि यूट्यूब चैनल के कमेंट में दो लोग ने धमकी भरी बातें लिखी है। कंगना रनौत की तरह दुर्व्यवहार और मारपीट की तुलना करते हुए धमकी दी गई। मुझे लगता है कि इस तरह की बातें बहुत गलत है।
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उदयपुर के एसपी को दे दी गई है। एसपी ने कहा कि इस मामले की जांच साइबर एक्सपर्ट से करवाकर तुरंत एक्शन लेंगे।
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कहा कि भाजपा सांसद मन्नालाल रावत को एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अशोभनीय भाषा में धमकी दी गई है। सांसद ने मुझे फोन करके इस संबंध में जानकारी दी है। सांसद की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि वीडियो पर एक कमेंट के जरिए रावत को धमकी दी गई है। इसमें लिखा है, ''कंगना रनौत की तरह गेम बजाना पड़ेगा। सांसद बनाकर जनता ने गलती कर दी।'' यूजर ने आगे लिखा है- "बहुत जल्द ही उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा। तुम्हारी वाडिया (विसर्जन) उठने वाली है।"
भारतीय जनता पार्टी ने उदयपुर लोकसभा सीट से मन्नालाल रावत को चुनावी मैदान में उतारा था। मन्नालाल रावत ने चुनाव में कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 2,61,608 मतों से पराजित किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





